New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b2905d2b52aeb58b8d8f470ebc1a743690876454261890f6f364b88f1e171cf1.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, मकई का आटा |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री डीप पैन पीज़ा
- १ १/४ कप मैदा
- १/२(आधा) कप मकई का आटा
- १/२(आधा) बड़ा चमचा ताज़ी यीस्ट/ ख़मीर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चीनी
- १ छोटा चम्मच नमक
- ३ १/२ छोटे चम्मच ऑलिव आइल
- २५० ग्राम मोज़ारेला चीज़ घिसा हुआ
- १०-१२ ताज़े बेसिल के पत्ते
- १ बाटॅल टोमाटो सॉस
विधि
- मैदे और मकई के आटे को एक बाउल में डालकर मिला लें और बीच में एक छोटा गढ्ढा बना लें। खमीर को 2 बडें चममच पानी में पूरी तरह घुलने तक मिलाएं।
- चीनी और नमक डालकर मिला लें। अब इसे आटे में डालें। अच्छी तरह मिला लें, आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंद लें।
- 2½ छोटे चम्मच औलिव आइल डालें और नरम आटा गूंद लें। इसे गीले कपडे़ से ढककर रखें ताकि यह फूलकर पहले से दुगुना हो जाए।
- फिर गूंद लें और गीले कपडे़ से ढककर रखें ताकि यह फिर फूल जाए। एक नौन स्टिक पैन पर 1 बड़ा चम्मच औलिव आइल डालें।
- टेबल पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें, गूंदे हुए आटे का आधा हिस्सा लें और उसका पेढ़ा बना लें।
- फिर उंगलियों से फैलाकर पैन से ज़रा बड़ा गोलाकार बना लें ताकि पैन के किनारों तक आ जाए। पैन मे डालें और एक फोर्क की सहायता से छेद कर लें।
- पैन को मध्यम आँच पर रख कर 2 मिनिट तक ऐसे ही पकाएँ। फिर उस पर चीज़ छिड़कें, कुछ बेसिल के पत्ते तोड़कर चीज़ पर डालें।
- उस पर सौस फैलाएँ। कुछ और बेसिल के पत्ते तोड़कर ऊपर डालें और ढककर मध्यम आँच पर तब तक पकाएँ जब तक इसका निचला भाग सुनहरा हो जाये।
- वेड्ज्स में काटकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2245 |
कार्बोहाइड्रेट | 90.2 |
प्रोटीन | 198.1 |
फैट | 122.35 |
फाइबर | Niacin - 3 |