New Update
मुख्य सामग्री | बीज रहित खजूर, मैदा |
क्यूज़ीन | तुर्किश |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | उच्च |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री डेट फिल्लड कुकीज़
- २०० ग्राम बीज रहित खजूर कटे हुए
- ४ बड़े चम्मच मैदा
- १ बड़ा चम् कप ऑइल
- १/२ कप चीनी
- ३/४ कप घी
- १ ग्राम ताज़ी यीस्ट/ ख़मीर
- केक स्पाय्स मिक्स
- १/२ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- १ चुटकी ऑल स्पाइस पावडर
- १/४ छोटा चम्मच जयफल का पावडर
- १ चुटकी सोंठ पावडर
- १ चुटकी सौंफ का पावडर
- १ चुटकी लौंग पावडर
विधि
- केक मिक्स के सभी मसाले मिलाकर रखें। खजूर और एक बड़ा चम्मच तेल के साथ पीसकर एक बाउल में डालें और उसमें तीन चौथाई चम्मच केक मिक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तीन चौथाई कप पानी गरम करें, उसमें चीनी डालकर उबालें। आँच पर से उतारें और ठंडा होने दें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में घी और आधा कप तेल डालकर गरम करें जबतक घी पिघल जाए। थोडा ठंडा होने दें। एक बाउल में मैदा डालें, उसमें यिस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर घी-तेल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब चीनी की चाशनी डालकर मिलाएँ और सख्त लोई गूंदें। उसे क्लिन्ग फिल्म से ढक कर रेफ्रिज्रेटर में पाँच से दस मिनट तक रखें।
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शिट रखें। लोई के बारह समान हिस्से करें। हर हिस्से के दो भाग करें – एक बड़ा और एक छोटा।
- बड़े भागों के गोले बनाएँ, इन्हें हल्के से दबाएँ और छोटे टार्ट मौल्डों में डालकर फैलाएँ। खजूर के मिश्रण के भी बारह समान हिस्से करें और हर टार्ट मौल्ड में एक एक हिस्सा रखें।
- फिर अलग रखें लोई के छोटे भागों को उपर रख कर ढक दें। फिर उन्हें मौल्ड में से निकालकर उनके किनारे अच्छी तरह सील करें।
- इन कुकीज़ को तैयार किए ट्रे में रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रख कर बीस से पच्चीस मिनट तक बेक करें। ऑवन में से निकालकर समान तापमान तक ठंडा होने दें। परोसें या ऍयरटाय्ट कन्टेय्नर में रखें।