New Update
मुख्य सामग्री | बीज रहित खजूर, अखरोट की गिरि |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री डेट एण्ड वौलनट वौनटौन
- १०० ग्राम बीज रहित खजूर
- १/२(आधा) कप अखरोट की गिरि
- १६ वॉनटॉन रैपर्स
- २ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- खजूर को साफ कर के बारीक काट लें। अखरोट 2 कप पानी में लगभग 1 मिनट के लिए उबालें। छाने और अब्ज़ौरबेंट पेपर से थपथपा कर इन्हे सुखा लें, फिर इन्हें बारीक काट लें। अब खजूर, अखरोट, ब्रॉउन शुगर और दालचीनी पावडर को मिला लें।
- तैयार मिश्रण के 16 बराबर हिस्से बना लें। अब हर वौनटौन रैपर के बीचो बीच खजूर व अखरोट के मिश्रण का एक हिस्सा भरें, रैपर के किनारे नम कर के आधा मोड़ कर किनारों को मरोड़ते हुए चिपका दें।
- एक वौक में पर्याप्त मात्रा में तेल गरम करें, अब इसमें स्टफ़्ड वौनटौन को कुरकुरे व सुनहरे होने तक तलें। तले हुए वौनटौन को तेल से निकालकर अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रखें। अब इन्हें अपनी पसंद की आइसक्रीम के साथ गरमागरम परोसें।