New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0c189632fbbb8df39199540e0ee55897f5c4c711e9d9e78ee187c7459895b60e.jpg)
| मुख्य सामग्री | अंकुरीत वाल, चावल |
| क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
| कोर्स | चावल |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री दालिम्बी भात
- १ कप अंकुरीत वाल छिला हुआ
- १ कप चावल भिगोया हुआ / भिगा हुआ / भिगी हुई
- २ बड़े चम्मच घी
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- कड़ी पत्ते
- १ बड़ा चमचा गोड़ा मसाला
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा गुड़ घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक हन्डी में घी गरम करके उसमें डालें ज़ीरा, हिंग और कढी पत्ते और ज़ीरा का रंग बदलने तक भूनें। अब वाल डालकर मिला लें। फिर गोडा मसाला, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर और ज़ीरा पावडर डालकर मिला लें।
- चावल को पानी में से छानकर हन्डी में डालें और मिला लें। नमक डालकर मिला लें। 2½ कप उबलता पानी डालें और मिला लें। फिर गुड़ और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढक कर मध्यम आँच पर 10 मिनट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।