New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/352daefb34df0d3fd602a767fb62f54a1e8acf43860907fcae6d4750fb7cdd16.jpg)
मुख्य सामग्री | दही, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री दहिवाला केक
- १ कप दही
- २ १/४ मैदा
- २ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
- ५ अंडे
- ३/४ कप मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १ छोटा चम्मच लेमन राइन्ड / नींबु की छाल घिसा हुआ
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। केक टिन पर थोडा मक्खन लगाएँ। मैदा, बेकिंग पावडर और बेकिंग सोडा एक बाउल में छानें।
- अन्डों को तोडे और सफेदी और पिली अलग करें।
- एक बाउल में मक्खन और चीनी फेंटे, एकबार में 1 अन्डे की पिली डालें और फेंटते रहें।
- फिर वेनिल्ला एसेन्स, नींबू का छिल्का ओर दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर इसमें मैदे का मिश्रण डालकर मिलाएँ।
- अन्डों की सफेदी को अलग से फेंटें और मैदे के मिश्रण में डालें।
- मक्खन लगे केक टिन में घोल डालें और गरम ऑवन में 35 मिनट तक बेक करें।
- मौल्ड में से निकालें ओर वेजस में काटें, सर्विंग प्लेट पर सजाएँ और परोसें।