New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/128e012c5face201188a82a8192fb7347d49222511afca1e5a6c46c97991906c.jpg)
| मुख्य सामग्री | दही, क्विनोआ |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | चावल |
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
| खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | निम्न |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री दहि क्विनोआ
- २ कप दही फेंटी हुई
- १ कप क्विनोआ धोकर पकाया हुआ
- १ बड़ा चमचा घी
- १/४(एक चौथ कप मूंगफली
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- २ सूखी लाल मिर्च
- ३-४ कड़ी पत्ते
- १ छोटा चम्मच चने की दाल
- १ छोटा चम्मच उड़द दाल का आटा
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया
विधि
- एक बाउल में क्विनोआ और दहि डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें मूंगफली डालकर भूनें जबतक वे सुनहरी हो जाए।
- घी में से निकालकर बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। पैन में बचे घी में राई डालकर फुटने दें।
- फिर उसमें ज़ीरा, सूखी लाल मिर्चें, कढ़ी पत्ते, चना दाल और धुली उड़द दाल डालकर मिलाएँ और भूनें जबतक दोनो दाल सुनहरे हो जाए।
- इसे भी बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और रेफ्रिज़्रेटर में ठंडा होने रखें।
- फिर हरा धनिया से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें।