New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/37e21eb9523c3d2d18df231c658008948e71b32567641814cf189b9656d22b97.jpg)
मुख्य सामग्री | दही, भिंडी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री दही भिंडी
- १ १/२(डेड़ कप दही फेंटा हुआ
- ४०० ग्राम भिंडी
- १ छोटा चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- ५ बड़े चम्मच बेसन
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- ३ सूखी लाल मिर्च
- २ छोटे चम्मच धनिया पावडर
विधि
- भिंडी को पोंछकर सुखा लें, फिर उनके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें भिंडी और नमक। अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आँच पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- एक दूसरे पैन में बेसन महक आने तक भूनें। एक बाउल में दही डालें, हल्दी पावडर और नमक डालकर फेंट लें।
- लाल मिर्चों को काटकर पैन में डाले, साथ में डालें धनिया पावडर।
- अच्छी तरह मिलाकर भूना हुआ बेसन डालें, फिर से मिला लें और 2-3 मिनिट तक भूनें।
- अब डालें दही का मिश्रण, अच्छी तरह मिलाकर, आँच धीमी करें, ढक कर 10-15 मिनिट तक पकाएँ, बीच-बीच में चलाते रहें।
- गरमागरम परोसें।