New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a6457cb48c97f7d066d9256742bb22d30e8239817cfcb3dfb22946168ba361ba.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्लेट (चपटे) नूडल्स , ऑइल |
क्यूज़ीन | ओरिएंटल |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री डारसान
- २०० ग्राम फ्लेट (चपटे) नूडल्स
- तल ने के लिए ऑइल
- १/२(आधा) कप शहद
- २ बड़े चम्मच तिल
विधि
- नूडल्स को पानी में पकाएँ, ज़्यादा नरम न होने दें। अच्छी तरह छानकर एक प्लेट पर फैला दें ताकि हर नूडल अलग अलग रहे।
- एक वॉक में तेल गरम करके नूडल्स को सुनहरा और करारा होने तक तल लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में शहद गरम कर लें। नूडल्स को सर्विंग प्लेट पर रखें और हल्का सा मसल लें।
- उनके उपर गरम शहद डालें और जल्दी से मिला लें, ऊपर तिल छिड़कें और तुरन्त परोसें।