New Update
| मुख्य सामग्री | साबुत सूखा धनिया, ताज़ा हरा धनिया | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | नाश्ता | 
| तैयारी का समय | ३१-४० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री क्रन्ची कोरिऐन्डर पौम्फ्रेट
- २ बड़े चम्मच साबुत सूखा धनिया
 - १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
 - २ स्वास्थ्यवर्द्धक पापलेट के फिले हड्डी रहित
 - स्वादानुसार नमक
 - १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
 - १ बड़ा चमचा नींबु का रस
 - ८-१० काली मिर्च
 - ३-४ सूखी लाल मिर्च
 - १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सूखी थाईम
 - भुनने के लिए ऑइल
 - १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
 - ४ बड़े चम्मच मैदा
 
विधि
- हर फिले के 8 टुकडें करें और उन्हें नमक, सफेद मिर्च पावडर और नींबु के रस के साथ ½ घंटे तक मैरिनेट करें। साबुत धनिया, काली मिर्च और लाल मिर्च को सूखा भून कर पीस लें।
 - फिर उसमें थाईम मिलाएँ। एक नौन स्टिक पैन में पर्याप्त मात्रा में तेल गरम करें। एक बाउल में मसाला पावडर, हरा धनिया, कौर्नफ्लावर और मैदा मिलाएँ।
 - मैरिनेट किए गए फिले को इस मिश्रण से कोट करके दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेल से निकालकर अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रखें। गरमागरम परोसें।