New Update
| मुख्य सामग्री | अंडे, मैदा |
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
| कोर्स | डेसर्ट |
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | मांसाहारी |
सामग्री क्रेप्स विद हौट चौकलेट सौस
- ३ अंडे
- २ कप मैदा
- १ कप दूध
- ४ बड़े चम्मच मक्खन
- सॉस बनाने के लिए
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १ कप ब्राउन शुगर
- ३ बड़े चम्मच कोको पावडर
- १ १/२(डेड़ कप क्रीम
विधि
- सबसे पहले बैटर बनाने के लिए एक बाउल में अंडे तोडकर डालें और हैन्ड ब्लैंडर से अच्छी तरह बीट करें। उसमें मैदा डालकर फिर से बीट करें।
- दूध डालकर एक बार फिर बीट करें। फिर पिघला हुआ मक्खन डालकर बीट करें। सौस बनाने के लिए एक नौन स्टिक पैन में मक्खन और ब्राउन शुगर डालकर पिघलने दें।
- फिर उसमें कोको पावडर डालकर अच्छी तरह से घोल लें। धीमी आँच पर कुछ देर पकने दें।
- एक नौन स्टिक पैन गरम करें, उसमें थोड़ा मैदा का घोल डालकर उसे गोलाकार में फैलायें और निचला हिस्सा हल्का सुनहरा होने तक पकायें।
- फिर उसे या तो आप चौकलेट सौस में डुबोकर परोसें या फिर उसे प्लेट में फोल्ड करके रखें और उपर से सौस डालकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1026 |
| कार्बोहाइड्रेट | 112 |
| प्रोटीन | 16 |
| फैट | 56 |
| फाइबर | 0.2 |