New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f84934516454fde7c7ae1b6eea24488f70c47786154fdbe5821a40403f7488c3.jpg)
मुख्य सामग्री | कूसकूस, गोट चीज़ |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कुसकुस सॅलॅड विद गोट चीज़
- १ कप कूसकूस
- १/४(एक चौथ कप गोट चीज़ चूरचूर किया
- २ छोटे चम्मच मक्खन
- १२-१५ शिमेजी मशरूम आधे किये हुए
- १ संतरे का छिल्का कसा हुआ
- १/२(आधा) कप ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस
- १/४(एक चौथ कप अखरोट
- १ छोटा गाजर छिलकर स्लाइस किया हुआ
- २-३ लाल मूली गोल स्लाइस कटे हुए
- १०-१५ केल के पत्ते
- ड्रेसिंग
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १/२(आधा) बड़ा चमचा नींबु का रस
- १/२(आधा) छोटा चम्मच मस्टर्ड पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें। उसमें मशरूम डालकर दो मिनट तक भूनें। फिर छानकर एक बाउल में रखें।
- ड्रेसिंग बनाने के लिये एक बाउल में ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, राई का पेस्ट, नमक और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में आधा कप पानी गरम करें, उसमें संतरे का छिल्का और संतरे का रस डालकर मिलाएँ और गरम करते रहें।
- एक दूसरे बाउल में कुसकुस डालें, उसपर यह स्वादभरा पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ फिर पाँच मिनट तक ढककर रखें।
- एक फोर्क से कुसकुस के दाने अलग करें। अखरोट, गाजर, भूनें मशरूम, चीज़, मूली और केल के पत्ते डालकर मिलाएँ।
- अब ड्रेसिंग डालकर अच्छी तरह मलाएँ और तुरन्त परोसें।