New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a8aee95a9b48f218d245c8daae2b372090983597ec297398ca6ff8e690999a87.jpg)
| मुख्य सामग्री | मकई के दाने, मैदा | 
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल | 
| कोर्स | नाश्ता | 
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री कोर्न पैनकेक्स
- ३/४ कप मकई के दाने उबला हुआ
 - २ कप मैदा
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
 - स्वादानुसार नमक
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
 - १ अंडा
 - १/२(आधा) कप दूध
 - ऑइल
 
विधि
- एक बाउल में मैदा, बेकिंग पावडर, नमक और कालीमिर्च पावडर को साथ में छान लें।
 - मिक्सर में अंडे को फेंट लें और मैदे में डालकर अच्छी तरह मिला लें। नौन स्टिक पैन गरम करें।
 - आधा कप मकई दूध के साथ दरदरा पीस कर बैटर में डालकर मिलाएँ। साथ में डालें बाकी मकई और अच्छी तरह मिला लें।
 - पैन में थोड़ा सा तेल डालें और फिर चम्मच भर भर के बैटर तेल पर डालें, पर ध्यान रहे कि पैनकेक्स दूर-दूर रखें और फिर पकाएँ।
 - जब नीचे से सुनहरा हो जाये तो पलट दें और दोनों साइड अच्छी तरह से पकालें। टोमाटो रेलिश या सालसा या औलिव्ज़ के साथ गरमागरम कोर्न पैनकेक्स सर्व करें।