New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/82b041448b83d4f112a70a1a835241327cb6ad2826c0f2d9fdf8ed0e8a70ae77.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्रोज़न मकई के दाने , अदरक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोर्न चौप्स
- २ कप फ्रोज़न मकई के दाने ठंडे पानी में धुला हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- ६ कलियाँ लहसुन
- ३-४ हरी मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- कप ब्रेड क्रम
- १/२(आधा) कप मोज़ारेला चीज़
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- कुछ साटे स्टिक
विधि
- लहसुन और अदरक के छिलके निकालकर एक चौपर में डालें। हरी मिर्च भी डालें और बारीक काट लें।
- एन नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को छीलकर बारीक काट लें। तेल गरम होते ही उसमें डालें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च और भूनें। जब लहसुन हल्का सा सुनहरा हो जाये उसमें प्याज़ डालकर 2 मिनिट तक भूनें ।
- चौपर में कोर्न भी दरदरा पीसलें और पैन में डालें। अच्छी तरह से निलाकर थोड़ी देर भूनें। हल्दी और नमक डालें औे मिला लें। इसे एक बाउल में डालें।
- इसमें डालें ताज़े कुटी हुई कालीमिर्च, हरा धनिया काटकर डालें और मिला लें। इसमें डालें 1 ½ कप ब्रैड क्रम और अच्छी तरह मिला लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
- मोज़ारेला चीज़ को स्लाइस करें और छोटे क्यूब्ज़ कर लें। एक बाउल में कोर्नफ्लार में पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। हाथ में थोड़ा कोर्न का मिश्रण लें, बीच में मोज़ारेला चीज़ का क्यूब रखें और गोल आकार में बनाकर सूखे कोर्नफ्लार में रोल करें।
- फिर इसमें एक आई-स्क्रिम स्टिक लगा दें। कोर्नफ्लार के घोल में डुबाकर ब्रैड क्रम में रोल करें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- तेल में से निकालकर टिशु पेपर पर रखें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 342 |
कार्बोहाइड्रेट | 35.45 |
प्रोटीन | 8.02 |
फैट | 24.94 |
फाइबर | 2.61 |