New Update
मुख्य सामग्री | मकई का आटा, गाजर |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कॉर्न कॅरट मफ्फिन
- ३/४ कप मकई का आटा
- १ १/२(डेड़ कप गाजर घिसा हुआ
- १ कप मैदा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच नमक
- २ बड़े चम्मच चीनी
- २ अंडे
- १/२(आधा) कप ऑइल
- ३/४ कप दूध
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बाउल में मकई का आटा, मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पावडर, नमक और चीनी डालकर मिलाएँ। एक दूसरे बाउल में अन्डे, तेल और दूध डालकर फेंटें।
- अब इसमें गाजर और आटे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस घोल को डालें आठ सिलिकोन मफ्फिन मौल्ड में और उन्हे एक बेकिंग ट्रे पर रखें।
- ट्रे को गरम ऑवन में रख कर दस से पन्द्राह मिनट तक करें। ऑवन में से निकालकर ठंडा होने दें। फिर मौल्ड में से निकालकर तुरन्त परोसें।