New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fde20acead5d7ba5e95facc020cd0ebce4311e928740af0a5dacde2e2fb3048a.jpg)
मुख्य सामग्री | मकई के दाने, ब्रेड क्रम |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कॉर्न ब्रेड की टिक्कियाँ
- २ कप मकई के दाने उबला हुआ
- १ १/२(डेड़ कप ब्रेड क्रम
- बड़े चम्मच ऑइल
- ३ हरी मिर्च
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ताज़े पुदीने के पत्ते बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १०० ग्राम प्रोसेस्ड चीज़ छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए
- कुछ ताज़े पुदीने की टहनियाँ
- कुछ अनियन रिंग्स सजाने के लिए
- लाल शिमला मिर्च
- कुछ पीली शिमला मिर्च सजाने के लिए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2-3 बड़े चम्मच तेल गरम करें। हरि मिर्चों को बारीक काटकर पैन में डालें। फिर मकई के दाने और अद्रक-लहसून पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। अब धनिया पावडर, गरम मसाला पावडर, हल्दी पावडर, चाट मसाला, नमक और पुदिने के पत्ते डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- मिश्रण को मिक्सर जार में डालें दरदरा पीसें। मिश्रण को वापस उसी पैन में डालें और 2-3 मिनट तक पकाएँ। ब्रेडक्र्म्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण को एक बाउल निकाल लें और ठंडा होने दें। फिर नींबू का रस और कॉर्नफ्लावर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- बचा तेल एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम करें। मिश्रण के समान हिस्से बनाकर हर हिस्से को कटोरी का आकार दें। हर कटोरी में एक चीज़ का क्यूब रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें और टिक्की का आकार दें। दूसरे पैन में कुछ टिक्की रखें और पलटते हुए पकाएँ जबतक टिक्कियाँ सब तरफ से समान सुनहरे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सोरबेन्ट पेपर पर रखें।
- सर्विंग प्लेट के एक तरफ कुछ पुदिने के गुच्छे, प्याज़ के गोल स्लाइस, लाल और पिली शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स रखें। टिक्कियों को प्लेट की दूसरी ओर रखें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1700 |
कार्बोहाइड्रेट | 55.1 |
प्रोटीन | 196.3 |
फैट | 81.6 |
फाइबर | Calcium- 804 |