New Update
मुख्य सामग्री | मैदा, ताज़ा हरा धनिया |
क्यूज़ीन | मिडल इसटर्न |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोरिऐन्डर लवाश
- ३/४ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- ४ बड़े चम्मच भुना हुआ साबुत सूखा धनिया कुटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच ड्राई यीस्ट
- चुटकी चीनी
- बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक बाउल में गुनगुने पानी लेकर उसमें यिस्ट और चीनी डालकर मिलाएँ। ढक कर दस मिनिट तक रखें या जब तक उसमें फेंस आने लगे।
- एक दूसरे बाउल में मैदा और नमक छानकर डालें।
- उसके बीच में एक गढ्ढा करें और उसमें यीस्ट का मिश्रण और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकनी लोई गूंदे।
- गीले कपड़े से ढक कर आधे घन्टे तक रखें या जब तक लोई दुगुनी हो जाए। लोई के समान हिस्से बनाएँ और हर हिस्से को गोलाकार में बेलें।
- हर गोले के त्रिकोन टुकड़े काटें।
- इन त्रिकोनो पर थोड़ा तेल रगड़ें और हरा धनिया और कुटा धनिया छिड़कें।
- हल्का सा दबाएँ। फिर उन्हे एक माइक्रोवेव प्रूफ डिश में रखें और माइक्रोवेव हाई (100%) पर दो मिनिट तक पकाएँ या जब तक वे सुनहरे हो जाए।
- गरम-गरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 839 |
कार्बोहाइड्रेट | 125.3 |
प्रोटीन | 18.4 |
फैट | 47.5 |
फाइबर | Iron- 6.7mg |