कोल्ड ऐपल सूप

गर्मियों के लिए सेब से बना मज़ेदार कोल्ड सूप

New Update
कोल्ड ऐपल सूप
मुख्य सामग्रीग्रीन ऐपल, मक्खन
क्यूज़ीनफ्यूज़न
कोर्ससूप
तैयारी का समय6-10 मिनट
खाना पकाने के समय11-15 मिनट
सर्विंग्स4
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यशाकाहारी

सामग्री कोल्ड ऐपल सूप

  • २ मध्यम आकार ग्रीन ऐपल
  • १ बड़ा चम्मच मक्खन
  • स्वादानुसार नमक
  • ३ छोटे चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
  • १ कप वाइट वाइन
  • १ कप वेजिटेबल स्टॉक ठंडा किया हुआ / ठंडी की हुई / ठंडे किये हुए
  • १/४ मध्यम आकार लाल सेब

विधि

  1. हरे सेब को दरदरा काट लें।
  2. एक गहरे नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम कर लें। उसमें डालें सेब और 1 मिनिट तक भूनें। नमक, चीनी और काली मिर्च पावडर डालकर तब तक भूनें जब तक सेब हलके सुनहरे होने लगे।
  3. अब डालें वाइट वाइन और सेब को नरम होने तक पकाएँ। अब इस मिश्रण को ब्लेन्डर जार में डालें, ठंडा वेजिटेबल स्टॉक डालें और बारीक पीस लें।
  4. लाल सेब को बारीक काट लें। इस सूप को सर्विंग बाउल में डालें, लाल सेब से सजाएँ और ठंडा परोसें।