New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/13eac8d841c7df1b3fc1367b54ecf514ab3f205aaee27a2ba2e0b6b8a613bbd3.jpg)
| मुख्य सामग्री | एसप्रेसो कॉफी शॉट्स , प्रून्ज़ | 
| क्यूज़ीन | अमेरिकन | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ५१-६० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री कौफी एन्ड प्रून केक
- २ एसप्रेसो कॉफी शॉट्स
 - १ कप प्रून्ज़ कटा हुआ
 - २०० ग्राम मक्खन
 - १ कप चीनी
 - ३ अंडा
 - कप मैदा
 - २ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
 - १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
 - १ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
 - १ कप छास
 - ३/४ कप भूने हुए बादाम लम्बा कटा हुआ
 - १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
 
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान पर गरम करने रखें। मक्खन और चीनी को साथ मे फेंट लें। अंडों को तोड़ कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
 - कौफी मशीन में एसप्रेसो कौफी शौट्स बना लें। मिश्रण में प्रून डालें और मिला लें। मैदा, बेकिंग पावडर, बेकिंग सोडा और दालचीनी पावडर छानकर मिश्रण में डालें और मिला लें।
 - छास डालकर मिला लें। कौफी डालकर मिला लें। बादाम और वैनिला एसैन्स डालें और मिला लें।
 - सिलिकौन मोल्ड्स को इस मिश्रण से ¾ तक भरें और गरम ओवन में 40-45 मिनिट तक बेक करें। पूरी तरह पका कि नहीं देख लें। ठंडा होने पर स्लाइस करके परोसें।