New Update
मुख्य सामग्री | इन्सटेंट कॉफी पावडर, अखरोट |
क्यूज़ीन | फ्रेंच |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कॉफी व्हाइट सॉस एन्ड वॉलनट पारफैट
- १ बड़ा चमचा इन्सटेंट कॉफी पावडर
- १०० ग्राम अखरोट
- १ कप ताज़ी क्रीम
- १ बड़ा चमचा कोको पावडर
- २ कप सफेद चॉकलेट घिसा हुआ
- ३ कप विप्ड क्रीम
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन गरम करके उसमें 1 कप क्रीम डालें और फेंटें। फिर उसे एक बाउल में निकाल लें और कोको पावडर डालें। फिर कॉफी पावडर डालकर मिलाएँ।
- अब व्हाइट चॉकोलेट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस चॉकोलेट बॅट्टर को डीप फ्रीज़र में 10 मिनट के लिये रखें। एक बाउल में बर्फ के क्यूब्स और थोडा पानी डालें।
- चॉकोलेट बाउल को फ्रीज़र में से निकालें, बर्फ के क्यूब्स के उपर रखें और अच्छी तरह फेंटें।
- अखरोट के छोटे छोटे तुकडे करें और चॉकोलेट बॅट्टर में डालें। फिर धिरे धिरे व्हिप्पड क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण को छोटे ग्लासों में डालें और उन्हे रेफ्रिज़्रेटर में 10 मिनट तक रखें।
- ठंडा ठंडा परोसें।