New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/61ab3e1feee7ea74aedbcbb872ad3eb114b0decc04060f4616dcf9b643f0e7d6.jpg)
मुख्य सामग्री | इन्सटेंट कॉफी पावडर, मैदा |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कॉफी पुड्डिंग केक
- १ बड़ा चमचा इन्सटेंट कॉफी पावडर
- १ १/४ कप मैदा
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच बेकिंग पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच नमक
- ३ बड़े चम्मच कोको पावडर
- १ कप चीनी
- २ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- ३/४ कप दूध
- ५० ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- १ १/२(डेड़ कप साधारण गरम दूध
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बाउल पर छलनी रखें, उसमें मैदा, बेकिंग पावडर, नमक, 2 बड़े चम्मच कोको पावडर, 1 बड़ा चम्मच इन्सटॅनट कॉफी पावडर डालें और छाने। अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब ¾ कप चीनी, पिघला मक्खन, वॅनिल्ला एसेन्स और ¾ कप दूध डालकर हॅन्ड ब्लेन्डर से फेंटें। अब इस घोल को बेकिंग डिश में डालें और समान फैलाएँ। अब उसी बाउल में बची चीनी, बचा कोको पावडर, बचा कॉफी पावडर डालें।
- उसमें डार्क चॉकोलेट और गुनगुना दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस मिश्रण को बेकिंग डिश में डले घोल के उपर डालें। गरम ऑवन में रख कर लगभग 40-45 मिनट तक बेक करें।
- एकबार 35 मिनट के बाद देखें कि पुड्डिंग पक गया है कि नहीं। अगर नहीं पका है तो कुछ देर और पकाएँ। ऑवन में से निकालकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 3341 |
कार्बोहाइड्रेट | 596.8 |
प्रोटीन | 34 |
फैट | 62.3 |
फाइबर | Calcium- 599.5 |