New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e8762d85d37146cc43faf33be41b81eeb99632ccb2193a520794306a2c77cf23.jpg)
मुख्य सामग्री | ताज़ा नारियल, बचे पके चावल |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोकोनट ऍनड रायस परांठा
- १/२(आधा) कप ताज़ा नारियल
- १ कप बचे पके चावल
- २ कप आटा
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चम् तेल
- ५ लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- १ इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
- २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- २ छोटे चम्मच बेसिल के पत्ते
- १/२(आधा) बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- एक बाउल में गेहुँ का आटा और नमक डालकर मिलाएँ। आधा कप पानी डालकर नरम लोई गूदें।
- एक नॉन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें लहसून, अद्रक और हरि मिर्चें डालकर दो मिनट तक भूनें।
- फिर चावल डालकर अच्छी तरह मसलें। नमक, बेसिल के पत्ते और नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नींबू का रस डालकर मिलाएँ और समान तापमान तक ठंडा करें।
- लोई के समान हिस्से करें, हर हिस्से को बेलकर रोटियाँ बनाएँ, बीच में चावल का मिश्रण रखें।
- किनारों को साथ में लाकर हल्के से दबाते हुए सील करें, उनके गोले करें और हर गोले को बेलकर मोटे मोटे परांठे बनाएँ।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। हर परांठे को तवे पर रखें, थोडा तेल छिडकें और पलटते हुए पकाएँ जबतक परांठे दोनो तरफ से समान सुनहरे हो जाएँ।
- सर्विंग प्लेट पर रखकर गरमागरम परोसें।