New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/efef364962094be1e6df4d1910f21aa1532998aa597e0872e1d74276628523ca.jpg)
मुख्य सामग्री | कसा हुआ नारियल, गोल्डन सिरप |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोकोनट थिन्स
- १/४ कप + २ बड़े चमच कसा हुआ नारियल
- २ १/२ बड़े चम्मच गोल्डन सिरप
- १/४ कप मक्खन
- १/३ कप ब्राउन शुगर
- ६ १/२ बड़े चम्मच मैदा
- १/२ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन, ब्राउन शुगर और गोल्डन सीरप डालकर गरम करें जबतक मक्खन पिघल जाए और शुगर घुल जाए।
- आँच पर से उतारकर ठंडा होने दें। ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शिट फेलाएँ।
- पैन में मैदा छानकर डालें, साथ में डालें नींबू का रस और एक चौथाई कप सूखा नारियल और अच्छी तरह मिलाएँ। सि
- सिलिकॉन शिट पर एक एक बड़ा चम्मच नारियल का मिश्रण रखें और उन्हें गोलाकर में हल्के से फैलाएँ।
- उनपर बचा नारियल छिडकें। ट्रे को गरम ऑवन में रख कर दस से पन्द्राह मिनटों तक बेक करें। ऑवन से बाहर निकालकर ठंडा होने दें। फिर परोसें।