New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8bb30effc2da07b9ffe93e5a432d2a8f173e732ee703737fc764bc0a93e9bcf3.jpg)
मुख्य सामग्री | सुरमई/ किंग फिश, कसा हुआ नारियल |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कोकोनट फिश करी
- सुरमई/ किंग फिश
- १ कप कसा हुआ नारियल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- ३ कलियाँ लहसुन
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- ८-१० काली मिर्च
- ६ सूखी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा इमली का पल्प
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १०-१२ कड़ी पत्ते
विधि
- प्याज़, अदरक और लहसुन के काट लें।
नौन स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गरम करें और प्याज़, अदरक और लहसुन डालकर हल्का भूनें। - कालीमिर्च, चार सूखी लाल मिर्च और नारियल भी डालकर भूनें। ठंडा होने रखें। दूसरे नौन स्टिक पैन में दो कप पानी गरम करें। इसमें डालें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पावडर और इमली का पल्प और मिला लें। धीमी आँच पर पकने दें। सेके हुए प्याज़ के मसाले को थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें। सुरमई को मसालों वाले पानी में पका लें। फिर डालें तैयार पेस्ट और सुरमई को पूरी तरह पकने दें।
- फिर एक बाउल में रखें। ग्रेवी को छान लें और मसाले को दबा कर पूरा फ्लेवर निकाल लें। अब यह ग्रेवी फिश पर डाल दें। नौन स्टिक पैन में बाकी तेल गरम करें। राई, बाकी लाल मिर्च और कड़ी पत्तों डालकर भूनें और फिर फिश को तड़का लगालें। गरमागरम स्टीम्ड राइस के साथ कोकोनट फिश करी परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 453 |
कार्बोहाइड्रेट | 7 |
प्रोटीन | 33 |
फैट | 27 |
फाइबर | 1.0 |