New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a5ec762ecf98a506930f92e3d704f5357a0e16d9a723c3bccef06e34fb838e32.jpg)
मुख्य सामग्री | नारियल का दूध, अंडे |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स अंडे |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कोकोनट एग करी
- ३/४ कप नारियल का दूध
- ५ अंडे उबला हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ८-१० कड़ी पत्ते
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा इमली का पल्प
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ कप मकई के दाने
- कुछ ताज़ा हरा धनिया
विधि
- एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को एक चौप्पर में काटें और पैन में डालकर सुनहरा होने तक भूनें। कढ़ी पत्ते डालें और2 मिनिट तक भूनते रहें।
- हलदी पावडर और धनिया पावडर डालकर मिला लें। अब डालें लाल मिर्च पावडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट और अच्छी तरह मिलाकर सुगंध आने तक भूनें।
- 1 कप पानी डालकर मिला लें। ग्रेवी को 2-3 मिनिट तक पकाएँ।
- इमली का पल्प और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 3-4 मिनिट तक पकाएँ फिर एक बाउल में डालकर हैन्ड ब्लेन्डर से बारीक होने तक पीस लें।
- इसे वापिस पैन में डालें और नारियल का दूध डालकर मिला लें।
- अंडों को लम्बाई में आधा करें और उनमें से पीले (योक्स) को निकाल लें। अब उनमें कोर्न भरें।
- ग्रेवी को एक सर्विंग डिश में डालें, अंडों को उस पर सजाएँ। हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 264.9 |
कार्बोहाइड्रेट | 9.9 |
प्रोटीन | 9.68 |
फैट | 22.3 |
फाइबर | 0.8 |