क्लीयर वेजिटेबल सूप

वेज़िटेबल स्टॉक में सब्ज़ियाँ पकाकर बना यह सादा सूप

New Update
क्लीयर वेजिटेबल सूप
मुख्य सामग्रीवेजिटेबल स्टॉक के लिए, प्याज़
क्यूज़ीनमहाराष्ट्रियन
कोर्ससूप
तैयारी का समय16-20 मिनट
खाना पकाने के समय16-20 मिनट
सर्विंग्स4
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यशाकाहारी

सामग्री क्लीयर वेजिटेबल सूप

  • वेजिटेबल स्टॉक के लिए
  • १ मध्यम आकार प्याज़
  • १ मध्यम आकार गाजर
  • २ इन्च सेलेरी /अजमुद
  • ४-५ मशरूम
  • स्वादानुसार नमक
  • सूप बनाने के लिए
  • १/४ बंदगोभी
  • ४-५ मशरूम
  • १/४ कप मकई के दाने
  • १-२ गुछ्छा पाक चौय
  • ब्रोक्ली/ विलायती गोभी ४-५ छोटे फूल
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर

विधि

  1. वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए, एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
  2. प्याज़ को काटकर पैन में डालें, साथ में गाजर स्लाइस करके डालेंऔर तेज़ आँच पर भूने।
  3. सेलेरी और लीक को काटकर डालें। 4-5 मशरूम को 4टुकड़ों में काटकर डालें और मिला लें। नमक डालकर मिला लें।
  4. फिर काफी सारा पानी डालकर ½ घन्टे तक उबलने दें। फिर छानकर इस्तेमाल करें। सूप बनाने के लिए 3 वेजिटेबल स्टॉक एक गहरे नॉन स्टिक पैन में कर लें। बन्दगोभी को काटलें।
  5. फिर 4-5 मशरूम 4टुकड़ों मेंकाटकर डालें और डालें कॉर्न कर्नल्स। पाक चौय को तोड़कर डालें। अब डालें बन्दगोभी और 2-3 मिनिट तक पकाएँ। अब ब्रोक्ली, नमक, काली मिर्च पावडर डालकर 2-3 मिनिट तक पकाएँ। सूप बाउलों में डालकर गरमागरम परोसें।