New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a090cec338c3c907a78cf57f2de9426e3159e2fb4df452b71c57cede59a7c1fd.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, हरी नाश्पाती |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चूरोज़ विद पेयर रबड़ी
- १ कप मैदा
- १/२(आधा) हरी नाश्पाती
- १ १/२(डेड़ कप रबड़ी
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी १ बड़ा चम्मच+ १/३ (एक-तिहाई)
- एक चुटकी नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- एक चुटकी केसर
- तलने के लिए ऑइल
- २ अंडे
- १/२(आधा) छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में रबड़ी गरम करें और आंच बुझा दें। पेस्ट्री डो बनाने के लिये, एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 1 कप पानी गरम करें।
- उसमें डालें मक्खन और मिलायें। अब डालें 1 बड़ा चम्मच कैस्टर शुगर और नमक, मिलायें और चीनी के पिघलने तक पकायें।
- फिर डालें मैदा और अच्छे से मिलाकर एक बाउल में रख दें और ठंडा होने दें। अब पेयर का उपरी और निचला हिस्सा निकाल दें और बचे हुये हिस्से को बारीक काट लें।
- फिर इसे रबड़ी में डालें और आंच पर बिठा कर मिलायें। फिर डालें इलाइची पावडर और केसर, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें।
- अब पेस्ट्री डो में 1 अंडा डालें और इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से मिलायें। अब डालें बचा हुआ अंडा और एक गाढ़ा डो बनाने तक मिलायें।
- अब एक स्टार नॉज़ल फिट किये हुये पाइपिंग बैग में पेस्ट्री डो भरें और गरम तेल में 3 इन्च लम्बे चूरोज़ बनाते हुये पेस्ट्री डो पाइप करें, एक कैंची की मदद से काटें और सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें।
- फिर इन्हे एक अबज़ॉरबेन्ट पेपर पर सोख लें। अब एक प्लेट पर एक-तिहाई कप कैस्टर शुगर और दालचीनी पावडर डालें और अच्छे से मिलायें।
- इसमें डालें चूरोज़ और अच्छे से कोट करें। अब एक सर्विंग बाउल में थोड़ा रबड़ी डालें। चूरोज़ को एक सर्विंग प्लैटर पर रखें, ऊपर से छिड़कें थोड़ा शुगर-दालचीनी का मिश्रण और रबड़ी के साथ तुरंत परोसें।