New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/41d87ff8516ff6ebbf79b4ce66788bc6db4eb45ee4ec4827d71f9a0ac36c4c9c.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर , मकई के दाने |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चुकंदर और कॉर्न का पुलाव
- १ चुकन्दर उबालकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप मकई के दाने उबले हुये
- ३ कप बासमती चावल पकाया हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- ४ तेज पत्ते
- २-३ सूखी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें जीरा, राई और तेज पत्ते और राई के फूटने तक भूनें।
- फिर डालें सूखी लाल मिर्च और 30 सेकेंड तक भूनें। अब डालें मकई के दाने और चुकंदर, मिलायें और 30 सेकेंड तक पकायें।
- फिर डालें नमक और अच्छे से मिलायें। अब डालें इंडिया गेट बासमती चावल, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, नारियल, मिलायें और धीमी आंच पर एक मिनट तक पकायें।
- ऊपर से थोड़ा पानी छिड़कें और मिलायें और आंच तेज़ करके एक मिनट तक पकायें। गरम-गरम परोसें।