New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/93a5482f43e29a3ad1a50ff152945c0307dde350b977daab9171217b70dc47ff.jpg)
मुख्य सामग्री | हरे मटर, जीरा |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री छौंके मटर
- २ कप हरे मटर
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- १ हरी मिर्च कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- अदरक पतली पट्टी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा डालें और भूनें जबतक उनके रंग बदलने लगे। अदरक और हरि मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।
- अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और धनिया पावडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ, और आधा मिनट तक भूनें। अब हरे मटर डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक वे नरम हो जाए।
- फिर नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अदरक के स्ट्रिप्स से सजाएँ और गरमागरम परोसें।