New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/771423d0cc0928c4fde80eec97d6864a722bb116eb6a8025df108df95d96b327.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, सफेद चॉकलेट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चॉकलेट ऐंड ओट्स् लॉलिपॉप
- १५० ग्राम डार्क चॉकलेट मोटा-मोटा कटा हुआ
- १५० ग्राम सफेद चॉकलेट मोटा-मोटा कटा हुआ
- ३/४ कप रोल्ड ओट्स सेंके हुये
- ३ बड़े चम्मच अखरोट कटे हुये
- १/२(आधा) कप खजूर कटे हुये
विधि
- ओट्स्, अखरोट और खजूर साथ में पीसकर एक दरदरा मिश्रण बना लें और एक बाउल में डालें।
- फिर इस मिश्रण को समान हिस्सों में बाँटकर मध्यम आकार के गोले बना लें। फिर डार्क चॉकलेट को एक डबल बॉयलर में पिघालें और आंच से हटाकर स्मूथ और टेम्पर होने तक मिलायें।
- इसी तरह व्हाइट चॉकलेट पिघालें और टेम्पर कर लें। अब बनाये हुये गोलों में प्लास्टिक के छोटे डंडे घुसाकर लॉलिपॉप बना लें।
- फिर एक-एक करके इन लॉलिपॉप को पीघले हुये डार्क और व्हाइट चॉकलेट में डुबोयें और अधिक चॉकलेट को गिरने दें।
- फ्रिज में रख कर लॉलिपॉप सेट होने दें, फिर परोसें।