New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3757c03241a451a4a9d3460cd7081e08fba272e8d6ffd540d73771c7ba975358.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, मक्खन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चॉकोलेट सुफ्ले
- २५० ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- ३/४ बड़ा चमचा मक्खन
- १/२(आधा) कप मैदा
- १/२(आधा) कप दूध
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- ४ अंडों की सफेदी
विधि
- चॉकोलेट को एक बाउल में रख कर माइक्रोवेव में पिघाल लें। एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करके उसमें मैदा डालकर हल्का सा भूनें।
- धिरे धिरे दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। माइक्रोवेव से पिघला चॉकोलेट बाहर निकालें।
- पैन के निचे से आँच बुझा दें और उसमें पिघला चॉकोलेट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें।
- उसमें आधा केस्टर शुगर मिलाएँ। ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें।
- एक दूसरे बाउल में अन्डों की सफेदी डालें और थोडा थोडा बचा हुआ केस्टर शुगर डालते हुए फेंटें जबतक वह चोटी जैसे खडे हो जाए।
- थोडा अन्डों का मिश्रण चॉकोलेट के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर बचा हुआ अन्डों का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस मिश्रण को तेल लगे सुफ्ले मौल्ड में डालें।
- गरम ऑवन में 12-14 मिनट तक बेक करें। गुनगुना या ठंडा ठंडा परोसें।