New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7e5f3349ff31c04d9e260773a3cb2dd2cd0888921315fbd455f0bb2fde0d97a3.jpg)
मुख्य सामग्री | इन्स्टेंट चाकलेट पुडिंग मिक्स, क्रीम |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चौकलेट पुडिंग
- १ ३/४ कप इन्स्टेंट चाकलेट पुडिंग मिक्स
- २ कप क्रीम
- २ कप मलाईदार दूध/ होलमिल्क
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- स्वादानुसार चॉकलेट चिप्स
- इन्स्टेंट चाकलेट पुडिंग मिक्स बनाने के लिए:
- १ कप कोको पावडर
- १ १/२(डेड़ कप बेकिंग के लिए चीनी
- १/२(आधा) कप मिल्क पावडर
- १/२(आधा) कप कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ छोटा चम्मच नमक
विधि
- कोको पावडर, कन्फेकशनर्स शुगर, मिल्क पावडर, कोर्नफ्लावर और नमक को एक-एक कर के एक बाउल में छान लें और फिर मिला लें।
- इस मिश्रण को फिर से छान लें। इस में से 1¾ कप नाप के एक गहरे नौन स्टिक पैन में रखें। इसमें डालें क्रीम और अच्छी तरह से मिला लें।
- दूध डालें और फेंट लें। मध्यम आँच पर पकाएँ और फेंटते रहिए। वैनिला एसैंस डालें और पकाएँ।
- मिक्सचर गाढ़ा होने तक फेंटते रहिए। फिर इसे एक बाउल में छान लें। रेमाकिन मोल्ड में डालें और ऊपर से लेवल करें।
- मोल्ड को क्लिंगरैप से ढकें और रूम टेम्प्रेचर पर आने के बाद फ्रिज में चार घंटे ठंडा करें।
- ऊपर से चौकलेट चिप्स छिड़क कर ठंडी ठंडी चौकलेट पुडिंग सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1307 |
कार्बोहाइड्रेट | 175.58 |
प्रोटीन | 9.00 |
फैट | 56.70 |
फाइबर | 6.40 |