New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9248bc64fda39d6ee4c942f5fc5ed256ee0fa1907f7eedcf9640ff9930cf8def.jpg)
| मुख्य सामग्री | ग्रेटेड/घिसी हुई चॉकलेट, दूध | 
| क्यूज़ीन | हैदराबादी | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री चॉकलेट खीर
- १/२(आधा) कप ग्रेटेड/घिसी हुई चॉकलेट
- २ १/२ कप दूध
- १ बड़ा चमचा चावल
- १/२(आधा) कप क्रीम
- ३ बड़े चम्मच चीनी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 कप दूध गरम करें। उसमें चावल डालकर पकाएँ जब तक चावल पक कर नरम हो जाए।
- चॉकलेट को एक बाउल में डालकर मायक्रोवेव में 1 मिनिट तक रखें और पिघाल लें। क्रीम को एक बाउल में डालें, ½ कप दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। चॉकलेट को अच्छी फेंट लें, उसमें क्रीम डालकर फिर से फेंट लें।
- थोड़ा-थोड़ा चॉकलेट का मिश्रण हर शॉट ग्लास में डालें। जब चावल पुरी तरह पक जाए, चीनी डालें और पूरी तरह घुल जाने तक चलाते रहें। हर ग्लास में यह गरम-गरम खीर डालें। फिर उन्हें ठंडा होने दें और परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1229 | 
| कार्बोहाइड्रेट | 84.1 | 
| प्रोटीन | 45.9 | 
| फैट | 56.4 |