New Update
मुख्य सामग्री | मैदा, डार्क कुकिंग चॉकलेट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चॉकलेट फ्रूट मार्टिनी
- ३/४ कप मैदा
- १ कप डार्क कुकिंग चॉकलेट कटा हुआ
- २ कप ताज़े फल कटा हुआ
- २ कप ताज़ी क्रीम
- १ कप आईसिंग शुगर
- १८ इंच टुकड़ा चॉकलेट स्पौंज केक टुकड़े किए हुए
विधि
- एक बाउल में क्रीम और आईसिंग शुगर डालकर फेंटें जब तक यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए। इसके दो समान भाग करें।
- कुकिंग चॉकलेट को माइक्रोवेव में एक मिनिट रख कर पिघाल लें या जब तक पूरी तरह पिघल जाए और कोई भी गुठली ना रहे।
- क्रीम मिश्रण के एक भाग में चॉकलेट मिलाएँ।
- चॉकलेट स्पॉन्ज केक को मसलें और चॉकलेट-क्रीम के मिश्रण के साथ मिलाएँ।
- इसके समान हिस्से मार्टिनी ग्लासों में डालें, उसके ऊपर क्रीम-शुगर के मिश्रण का एक परत फैलाएँ। उसके ऊपर कुछ कटे फल डालें और रेफ्रिजरेटर में एक घन्टे के लिए रखें।
- चॉकलेट चिप बिस्किटों को कूटकर सब ग्लासों के ऊपर छिड़कें और ठंडा-ठंडा परोसें।