New Update
मुख्य सामग्री | स्ट्रॉबेरी, डार्क चॉकलेट |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चौकलेट डिप्ड स्ट्रौबरीज़
- १६-२० स्ट्रॉबेरी
- १ कप डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- १ कप सफेद चॉकलेट घिसा हुआ
विधि
- दो गहरे नौन स्टिक पैन में पानी गरम करने रखें।
- डार्क चौकलेट एक शीशे के कटोरे में डालकर एक पैन पर रखें और सफेद चौकलेट दूसरे शीशे के कटोरे में डालकर दूसरे पैन पर रखें।
- चौकलेट को पिघलने दें और मिलाते रहें। पूरा पिघल जायें तो चौकलेट को पैन से हटा दें और अच्छी तरह फेंटें।सिलिकौन शीट एक ट्रे पर रखें।
- स्ट्रौबरीज़ को ऊपर से पकड़ पर डार्क चौकलेट में डुबों दें। 5 सैकेन्ड़ उलटा पकडें और इन्हें फिर सिलिकौन शीट पर रख दें।
- इसी प्रकार थोड़ी स्ट्रौबरी सफेद चौकलेट में डुबोएँ, 5 सैकेन्ड़ उलटा पकड़े और इन्हें फिर सिलिकौन शीट पर रख दें।
- बटर पेपर के दो छोटे चौकार टुकड़े लेकर कोन के आकार में मोड़ लें।
- एक में थोड़ा सा पिघला हुआ डार्क चौकलेट डालें और दूसरे कोन में सफेद चौकलेट डाल दें।
- ऊपर से कोन को मोड़ कर बंद करें और पतली धार में स्ट्रौबरी पर लकीरें बनायें- डार्क चौकलेट की लकीरें सफेद चौकलेट वाली स्ट्रौबरी पर और सफेद चौकलेट की लकीरें डार्क चौकलेट वाली स्ट्रौबरी पर बनायें।
- ठंडा करें और सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 637 |
कार्बोहाइड्रेट | 77.10 |
प्रोटीन | 5.93 |
फैट | 39.00 |
फाइबर | 5.53 |