New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d41343e41708f34ccb06b5edc602a15a7c2201c12abafb782f1ff1a4c93573ee.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, अंडे |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चॉकलेट कप केक्स्
- ६० ग्राम डार्क चॉकलेट कटा हुआ
- ४ अंडे अलग किये हुए
- १ १/२(डेड़ कप पिसी हुई चीनी छाना हुआ
- १०० ग्राम मक्खन
- १ ३/४ कप मैदा
- ३ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच नमक
- २ छोटे चम्मच वेनीला एसेन्स
- १/२(आधा) कप दूध
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड तक गरम करें।
- मफिन मोल्ड को ग्रीस करें। माइक्रोवेव में १ मिनिट तक चॉकलेट को गला लें और उसमें ५ बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड होने तक फेंटें।
- एक बाउल में मक्खन रख कर चीनी के पावडर को उसमें छानें और एक साथ अच्छी तरह फेंटें। दो अंडे तोड़कर मक्खन-चीनी के मिश्रण में डालें और हैंड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड करें।
- फिर से और दो अंडे डालें और अच्छी तरह ब्लेन्ड करें। उसमें चॉकलेट मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- मैदा और बेकिंग पावडर को एक बाउल में छान लें और हैंड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड करें। उसमें दूध और वेनिला एसेन्स डालकर ब्लेन्ड करें।
- कोको पावडर छान लें और अच्छी तरह सब मिक्स होने तक ब्लेन्ड करें। मोल्ड के बेस में सफेद चॉकलेट के स्ट्रिप्स रखें। ¾ तक भर जाने तक बैटर को उसके ऊपर डालें। ऊपर से और थोड़े सफेद चॉकलेट के स्ट्रिप्स डालें।
- मोल्ड को ओवन में रखें और 20-30 मिनिट तक बेक करें। स्कीवर से जाँच कर लें। अगर साफ तरह से निकल आ रहे हैं तो केक तैयार हैं।
- अगर नहीं, तो ५ मिनिट और बेक करें। ठंडा करें फिर डीमोल्ड करके आईसिंग शुगर से डस्ट करके परोसें।