New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1078062d85834bde4c5c86a63ae6a532e91de501aac0ab79277f349e41607b88.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चॉकलेट क्रीम
- १८० ग्राम डार्क चॉकलेट कटा हुआ
- ३०० ग्राम डार्क चॉकलेट कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच क्रीम
- १०० ग्राम मक्खन
- १ १/४ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- २ बड़े चम्मच कोको पावडर
- चुटकी नमक
- १/२(आधा) कप चीनी
- २ अंडे
विधि
- ओवन को 160 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम होने दें।
- डबल बॉयलर पर मक्खन और 180 ग्राम डार्क चॉकलेट पिघला लें और अचछी तरह फेंट लें।
- मैदा, बेकिंग पावडर, कोको पावडर और नमक साथ में छानकर एक बाउल में रखें।
- 125 ग्राम डार्क चॉकलेट अलग से डबल बॉयलर पर पिघला लें। मक्खन-चॉकलेट मिश्रण में चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें आधा छाना हुआ मैदे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें। 1 अन्डा तोड़कर डालें और मिला लें।
- बचा हुआ छाना हुआ मैदे का मिश्रण डालकर मिला लें। बचा हुआ अन्डा तोड़कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- पीघले हुए 125 ग्राम चॉकलेट में क्रीम डालकर मिलाएँ और आँच पर से हटाकर ठंडा होने रख दें। बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शीट रखें।
- चॉकलेट-मक्खन का मिश्रण एक पाइपिंग बैग में डालें और बेकिंग शीट पर छोटे-छोटे कुकीज़ पाइप करके रखें।
- ट्रे को गरम ओवन में रख कर 7-8 मिनिट तक बेक करें। ओवन में से निकालकर ठंडा करें।
- आधे कुकीज़ पर थोड़ा-थोड़ा चॉकलेट-क्रीम का मिश्रण डालें, इनपर बचे हुए कुकीज़ रखकर सैन्डविच बना लें।
- रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने रखें और फिर परोसें।