New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/47e648b3f29e944ca16728f7a150b3bcf41b619f56cc9d164d991cd6038d6f3e.jpg)
मुख्य सामग्री | कोको पावडर, दालचीनी पावडर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चॉकलेट सिनेमन कुकीज़
- १/२(आधा) कप कोको पावडर
- १/२(आधा) छोटे चम्मच दालचीनी पावडर
- ३ बड़े चम्मच मक्खन
- १/२(आधा) कप मैदा
- चुटकी नमक
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ छोटा चम्मच लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल घिसा हुआ
- ३/४ कप चीनी
- १ १/२(डेड़ कप अखरोट कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस
विधि
- ओवन को 160 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करने रखें।
- एक बाउल में मक्खन और मैदा डालें और कड़छी से मिला लें जबतक मिश्रण ब्रेड क्रम जैसे लगने लगे।
- कोको पावडर और नमक छानकर उसी बाउल में डालें। साथ में डालें बेकिंग सोडा, नींबु का छिलका, दालचीनी पावडर, चीनी और अखरोट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- संतरे का रस डालकर नरम लोई गुंध लें।
- बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन मैट रखें। लोई के 15-20 समान गोले बनाकर मैट पर रखें और गरम ओवन में 20 मिनिट तक बेक करें।
- बाहर निकालकर ठंडा होने दें। परोसें या एयरटाइट कन्टेनर में रखें।