New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3c6e7bf7515446d578e844bb339f3cb4b0bc88034990ca787c17b2fb220b4c87.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, मीठा कन्डेंस्ड मिल्क |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चौकलेट बौल्ज़
- १२५ ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- ४ बड़े चम्मच मीठा कन्डेंस्ड मिल्क
- ६ इन्च चॉकलेट स्पौंज केक
- ५-६ अखरोट की गिरि
- १०-१२ आलमंड/बादाम
- १०० ग्राम सफेद चॉकलेट
विधि
- डार्क चौकलेट को एक बाउल में रख कर माइक्रोवेव ओवन में 1 मिनिट तक पिघला लें।
- बाउल को बाहर निकालें और चौकलेट को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें डालें दो बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क और अच्छी तरह मिला लें।
- तीन चौथाई केक का चूरा बनाकर चौकलेट के मिक्सचर में डालकर मिला लें।
- अखरोट और बादाम को दरदरा पीस लें और चौकलेट के मिक्सचर में डालें। वाइट चौकलेट को भी एक बाउल में डालकर माइक्रोवेव ओवन में 1 मिनिट तक पिघला लें।
- चौकलेट के मिक्सचर को अच्छी तरह से मिलाएँ और इसके अखरोट के आकार के बौल्ज़ बनालें और एक प्लेट पर सजा लें।
- वाइट चौकलेट में दो बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो कंडेंस्ड मिल्क के बदले में ताज़ी क्रीम भी डाल सकते हैं।
- इस मिक्सचर को एक बटर पेपर को कोन में डालें और चौकलेट के बौल्ज़ पर बारीक डिज़ाइन बना लें। फ्रिज में रख कर ठंडा करें। फिर परोसें।