New Update
मुख्य सामग्री | मैदा, डार्क कुकिंग चॉकलेट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चॉको कप्स
- कप मैदा कटा हुआ
- ६० ग्राम डार्क कुकिंग चॉकलेट
- १०० ग्राम मक्खन
- १ १/२(डेड़ कप पिसी हुई चीनी छाना हुआ
- ४ अंडे
- ३ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच नमक
- १/२(आधा) कप दूध
- २ छोटे चम्मच वेनीला एसेन्स
- आईसिंग शुगर
- टॉपिंग के लिए
- १२ बड़े चम्मच चॉकलेट पिघला हुआ
- ८ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- कुछ जेम्ज़
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। मोल्ड या पेपर कप्स को ग्रीस करें।
- चॉकलेट को एक डबल बॉयलर में पिघालें और उसमें डालें 5 बड़े चम्मच उबाला हुआ पानी। इस मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें। मक खन को नरम होने तक बीट करें।
- धीरे-धीरे चीनी डालें और हल्का और क्रीमी होने तक मिलाएं। एक बार में एक ही अन्डे का पीला मिलाएं। फिर डालें चॉकलेट का मिश्रण और मिलाएं।
- मैदे को बेकिंग पावडर और नमक के साथ छानलें। इसमें मिलाएं दूध और वेनीला ऍसेन्स। मैदे के मिश्रण को 3 भाग में मक्खन-चीनी के मिश्रण में दूध के साथ मिलाएं।
- बैटर को स्मूथ होने तक अच्छी तरह से बीट करें। अंडे की सफेदी को सख्त होने तक फेंटें पर ध्यान रहे कि वे सूखे न हो जाएँ।
- फिर उन्हें केक बैटर में हल्के से फोल्ड करें। फिर इस मिश्रण को मोल्ड या पेपर कप्स में 2/3 तक भरें और गरम ओवन में 30 मिनिट तक बेक करें।
- मोल्ड से निकालने से पहले एक वायर-रैक पर ठंडा करें। पिघले हुए चॉकलेट को ताज़ी क्रीम और मक्खन के साथ अच्छी तरह ब्लेन्ड करें।
- फिर कप केक्स के ऊपर फैलाएं, हर केक के ऊपर थोड़े से जेम्ज़ छिड़कें और परोसें।