New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8386eb5ef0561e2b9d9510c8c6de877296f3fecd04053565c113b3313380d13d.jpg)
मुख्य सामग्री | लाल मिर्च , काली मिर्च |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिल्ली पेपर ओलियो पास्ता
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च कुटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
- ४ बड़े चम्मच वरजिन ऑलिव आइल
- १ पैकेट स्पेघेटी
- स्वादानुसार नमक
- २o-२४ कलियाँ लहसुन
- ८-१० पार्सले
विधि
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में काफी सारा पानी गरम कर लें, स्पेग्हटी डालें और ऍल दान्त होने तक पकाएँ।
- लहसुन को क्रश कर लें। पार्सली के पत्तों को अलग करें और उन्हें बारीक काट लें। एक नॉन-स्टिक पैन में 4 बड़े चम्मच एक्सट्रा वरजिन ऑलिव आइल गरम कर लें, लहसुन डालें और अच्छी महक आने तक भूनें। पास्ता को पास्ता स्पून से उठाकर लहसुन वाले पैन में डालें।
- नमक, कुटी हुई लाल मिर्च और कुटी हुई काली मिर्च डालें और 3-4 बड़े चम्मच पास्ता का पकाया हुआ पानी डालें और मिला लें। पार्सली डालकर मिला लें। उस पर कुछ एक्सट्रा वरजिन ऑलिव आइल छिड़कें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 311 |
कार्बोहाइड्रेट | 39.5 |
प्रोटीन | 4.35 |
फैट | 15 |