New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/50d26ffc93d557e6586518247f31d06e6f0801df5b94374bfb58cccec72ec72a.jpg)
मुख्य सामग्री | रेड चिल्ली सॉस, पनीर |
क्यूज़ीन | इंडो-चाइनीज़ |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिल्ली पनीर सिगार्स
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली सॉस
- १/२(आधा) कप पनीर कसा हुआ
- ८-१२ स्प्रिंग रोल शीट्स्
- १-२ हरे प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १/४(एक चौथ कप मिक्स्ड बेल पेप्पर्स बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- १ छोटा चम्मच सोय सॉस
- १ बड़ा चमचा टोमाटो कैचप
- १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़ कसा हुआ
- तलने के लिए ऑइल
- १ बड़ा चमचा कॉर्नस्टार्च
- स्वादानुसार स्वीट गार्लिक सॉस
विधि
- एक बाउल में डालें पनीर, हरे प्याज़, बेल पेप्पर्स, चिल्ली फ्लेक्स्, कुटी हुई काली मिर्च, चिल्ली सॉस, सोया सॉस, टोमाटो केचप और चीज़ और अच्छे से मिलायें।
- एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें। एक दूसरे बाउल में थोड़े से पानी में कॉर्नस्टार्च मिलायें और एक स्मूद स्लरी बनायें।
- अब हर स्प्रिंग रोल शीट के एक साइड में रखें थोड़ा बनाया हुआ पनीर का मिश्रण, किनारों में लगायें स्लरी, फोल्ड करें और रोल करके सिगार का आकार दें।
- फिर इन सिगारों को गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें और एक अबज़ॉरबेन्ट पेपर पर सोख लें।
- अब अलग-अलग चौकोर ग्लासों में थोड़ा स्वीट चिल्ली गार्लिक सॉस डालें और हर ग्लास में तला हुआ सिगार डालें और तुरंत परोसें।