New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/20df54a61d736e986af9be3f9914059eda803ebfb3bea41f80e7d3a0ecd0a2f3.jpg)
मुख्य सामग्री | चिल्ली गार्लिक सॉस, मकई के दाने |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिल्ली कॉर्न राइस
- ३ बड़ा चमचा चिल्ली गार्लिक सॉस
- १ कप मकई के दाने उबला हुआ
- ३ कप पके हुए चावल
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक वॉक में ऑलिव आइल गरम करें, उसमें जीरा, कुटी काली मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें।
- मकई के दाने, चावल, नींबु का रस, चिल्ली गार्लिक सॉस, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम परोसें।