New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0bfdb21b7790237a80e12a3e8ffd9347274a708b754125d21f5dcb6334e3d544.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन कीमा, लेमनग्रास |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन ऑन लेमनग्रास स्टिक्स
- ४०० ग्राम चिकन कीमा
- ८ लेमनग्रास चार-इन्च लम्बे तुकडे
- ५-६ लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- १ लाल मिर्च कटी हुई
- ६-८ ताज़े धनिये की टहनी बारीक कटे हुए
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- भुनने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में चिकन कीमा, लहसून, ताज़ी लाल मिर्च, हरे धनिये के डंठल, नमक और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण के आठ समान हिस्से करें। अपने हथेलियों को गीला करके चिकन कीमा का मिश्रण लें और लेमनग्रास के तुकडों पर लपेटें। एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में थोडा तेल गरम करें।
- उसमें तैयार किये लेमनग्रास के तुकडे रखें और मध्यम आँच पर उन्हें घुमाते हुए पकाएँ जबतक चिकन चारों ओर से पककर सुनहरे हो जाए। स्वीट चिल्ली सॉस के साथ गरम गरम परोसें।