New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5fff6bfe7a22c64f362538faa7f8654686c4d66f80d4b6e9fa707a2258ab61df.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन कीमा, ताज़ा पालक |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन साग कीमा
- २५0 ग्राम चिकन कीमा
- १0-१२ ताज़ा पालक
- १ कप पालक की प्यूरी
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १० ताज़े धनिये की टहनी
- १0-१५ ताज़े पुदीने के पत्ते
- १ हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- ४-५ कलियाँ लहसुन
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ ,कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच लहसुन कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा अदरक कटा हुआ
- १ टिन मकई के दाने
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। ताज़े पलाक के पत्ते बारीक काटें। एक चॉप्पर में हरा धनिया, पुदिना, हरि मिर्च और चिकन कीमा डालें। फिर नमक, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर और लहसून की कलियाँ डालकर बारीक काटें।
- पैन में प्याज़ डालकर भूनें। फिर लहसून और अदरक डालकर भूनते रहें जबतक सब नरम हो जाए और महक आने लगे।
- फिर कटा पालक डालकर मिलाएँ। नमक डालकर मिलाएँ और पकने दें। गीले हथेलियों से चिकन का मिश्रण के छोटे छोटे गोले बनाएँ।
- पैन में ½ कप पानी और पलाक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। कॉर्न और साथ में उसका पानी पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब चिकन के गोले डालें और बचा गरम मसाला पावडर डालकर पैन को ढक दें और पकाएँ जबतक चिकन पक जाए। बीच बीच में चलाते रहें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1133 |
कार्बोहाइड्रेट | 95.3 |
प्रोटीन | 73.1 |
फैट | 54.15 |