New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/595304547144264d048d3856eb4fecb5d7228a29efb6a81f344395ce1a37ca3b.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन, गेहूँ का पेने पास्ता |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन रेड करी पास्ता विद लेमन चिल्ली ब्रेड
- २०० ग्राम हड्डी रहित चिकन
- २०० ग्राम गेहूँ का पेने पास्ता उबला हुआ
- १ १/२ छोटे चम्मच रेड करी पेस्ट
- ४ पाव
- ४ बड़ा चम्मच मक्खन
- १ छोटी चम्मच ग्रांटेड लेमन जेस्ट
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- २ छोटे चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- २ बड़ा चम्मच तेल
- ३/४ कप नारियल का दूध
- स्वाद के लिए नमक
- २० ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- अब चिकन स्ट्रिप्स और ¼ कप पानी डालकर पूरी तरह पकाएँ। अब पेने पास्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर नारियल का दूध और नमक डालकर मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ। 15 बेसिल के पत्ते तोडकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- पाव को उपर के बीच में से लम्बाई में आधा चीरें पर पूरी तरह नहीं काटें।
- एक छोटे बाउल में मक्खन लें, उसमें नमक, 1 छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च, नींबू का छिल्का और ½ बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को पाव के चीरों में लगाएँ और थोडा उपर भी लगाएँ। फिर गरम ऑवन में 5-10 मिनट तक बेक करें।
- पास्ता में ½ बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च डालकर मिलाएँ।
- सर्विंग बाउल में निकाल लें, बचे बेसिल के पत्तों से सजाएँ और लेमन चिल्ली ब्रेड के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2609 |
कार्बोहाइड्रेट | 238.2 |
प्रोटीन | 89.8 |
फैट | 144 |