New Update
मुख्य सामग्री | चिकन ब्रेस्ट , नमक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन पॉपकॉर्न
- २ चिकन ब्रेस्ट छोटे टुकड़ों में कटे हुये
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- नींबु का रस १ छोटा चमच
- १ छोटा चम्मच लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ अंडा
- १ कप ब्रेड क्रम
- ४ बड़े चम्मच मेयोनेज़
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १/२(आधा) बड़ा चमचा हालापीनो कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में चिकन के टुकड़ों के साथ डालें नमक, एक छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स्, काली मिर्च पावडर, एक निंबु का रस, लेमन ज़ेस्ट और धनिया पावडर और अच्छे से मिलायें।
- अंडे को अच्छे से फेंटे और इसमें मिलायें। फिर डालें ब्रेडक्रम्ब्स् और अच्छे से मिला कर 10-15 मिनिट के लिये रख दें।
- मेयो डिप बनाने के लिये एक दूसरे बाउल में डालें मेयोनेज़, एक छोटा चम्मच निंबु का रस, हालापिनोज़, रेड चिल्ली सॉस और बचा हुआ रेड चिल्ली फ्लेक्स् और अच्छे से मिलायें।
- एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें और चिकन के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- फिर इन्हे एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर छानें और मेयो डिप के साथ गरमागरम परोसें।