New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9b64e7273c5e17114c680adffdcc32c245dd44be6306d33578e541b9b09ba850.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन, ब्राउन शुगर |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिकन इन स्वीट पीनट सॉस
- ६०० ग्राम हड्डी रहित चिकन 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ बड़ा चमचा ब्राउन शुगर
- १/२(आधा) कप भुनी हुई मूंगफली
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ ताज़ी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- लेमन ग्रास रूट्स
- १ बड़ा चमचा रेड करी पेस्ट
- काफ़िर लाइम के पत्ते
- १ कप नारियल का दूध
- १ छोटा चम्मच फिश सॉस
- ६-८ ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें।
- एक मिक्सर जार में डालें मूंगफली, ब्राउन शुगर, लाल मिर्च और नमक और दरदरा कूट लें।
- चिकन को पैन में डालकर भून लें। लेमन ग्रास रूट को स्लाइस करके डालें फिर डालें रेड करी पेस्ट और भूनते रहें। थोड़ा पानी, लेमन लीव्स और मूंगफली का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब नारियल का दूध डालकर मिला लें। फिर डालें फिश सॉस और मिला लें। चिकन पूरी तरह तैयार होने तक पकने दें।
- कुछ ताज़े बेसिल के पत्ते डालकर गरमागरम परोसें।