New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4264f7eb4caf476cdb6eab41b9f7dc9c6f3d9e893dce22ad8632240296126380.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन ब्रेस्ट , नमक |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन फिंगर्स
- ४ चिकन ब्रेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच नींबु का रस
- १ अंडा
- १ कप कॉर्नफ्लेक्स
- १ छोटा चम्मच मैदा
- तलने के लिए ऑइल
- टोमाटो सॉस परोसने के लिए
विधि
- चिकन की फिंगर्स काटें और एक कटोरे में रखें। इस में नमक, अदरक-लहसुन की पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, नींबु का रस और अंडा डालें और मिला लें।
- दूसरे कटोरे में कोर्नफ्लेक्स रखें और अच्छी तरह क्रश कर लें। मैदा डालकर मिला दें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। चिकन फिंगर्स को कोर्नफ्लेक्स में रोल करें और हल्का सा दबा दें।
- गरम तेल में सुन्हरे और कड़क होने तक तलें। किचन पेपर पर निकालें। टोमाटो सौस के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 312 |
कार्बोहाइड्रेट | 6.75 |
प्रोटीन | 27.13 |
फैट | 26.63 |