New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/22c8bca6c786c7f624149ba2734304f983d9c0c1fdb2ea5d25b50254db9ffff3.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, ताज़ा हरा धनिया |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन धनिया कुर्मा
- ६०० ग्राम हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट 1 ½ इन्च के क्यूब्ज़ कटे हुए
- २-३ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- १ कप दही
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा मैदा
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ४ तेज पत्ते
- तेज पत्ते
- ४-५ लौंग
- ६-८ छोटी इलाइची
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ सलाइस किया हुआ
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
विधि
- एक बाउल में दही, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, नमक और मैदा डालकर मिला लें। 1½ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक नॉन स्टिक हन्डी में तेल गरम करके उसमें डालें तेज़ पत्ते, काली मिर्चें, लौंग, छोटी ईलायची और प्याज़ और भूनें।
- फिर अदरक-लहसून पेस्ट डालकर भूनें। अब चिकन डालकर भूनें। फिर दही का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- हरा धनिया डालें, ढक कर, चलाते हुए, 5-6 मिनट तक पकाएँ या जबतक चिकन पूरी तरह पका जाए। गरमागरम परोसें|