New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e2112bb263ae4bcab9e9a8bf8457f05758d010390b23a0ad950d6cab89ba3d37.jpg)
| मुख्य सामग्री | चिकन टंगड़ी (ड्रमस्टिक्स) , ऑलिव आइल | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मसालेदार | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री चिकन कॉशिये पोलो
- ४ चिकन टंगड़ी (ड्रमस्टिक्स)
 - बड़े चम्मच ऑलिव आइल
 - छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
 - स्वादानुसार नमक
 - १ छोटा चम्मच पैपरिका पावडर
 - छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
 - १ छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
 - १ प्याज़ बारीक कटा हुआ
 - १ कप टोमाटो सॉस
 - ३-४ सजाने के लिये ताज़े बेसिल के पत्ते
 
विधि
- चिकन ड्रमस्टिक्स् के ऊपर चीरा लगायें और एक बाउल में रखें। उसमें डालें 2 बड़े चम्मच ऑलिव आइल, काली मिर्च पावडर, नमक, पैपरिका पावडर, रेड चिल्ली फ्लेक्स् और अच्छे से मिला कर 15-20 मिनिट तक मैरिनेट होने रख दें।
 - एक नॉन स्टिक पैन में डेड़ बड़े चम्मच ऑलिव आइल गरम करें। उसमें डालें लहसुन और प्याज़ और प्याज़ के आधे पकने तक पकायें।
 - अब बचे हुये ऑलिव आइल को एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में गरम करें। उस पर रखें मैरिनेट किये हुये चिकन ड्रमस्टिक्स् और चारों ओर सुनहरा होने तक ग्रिल करें।
 - अब प्याज़ में डालें टोमाटो सॉस और अच्छे से मिलायें। अब डालें तोड़े हुये बेसिल के पत्ते और अच्छे से मिला कर और 2 मिनिट तक पकायें।
 - फिर डालें चिकन ड्रमस्टिक्स्, आधा कप पानी और अच्छे से मिला कर चिकन के तीन-चौथाई पक जाने तक पकायें।
 - फिर चिकन को सॉस के साथ एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में डालें, पैन को ओवन में रखें और 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 18-20 मिनिट तक पकायें।
 - फिर डिश को ओवन में से निकालें और कुछ बेसिल के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।